बागेश्वर-गोविन्द रावत

पीएमजीएसवाई राज्य अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने बागेश्वर में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जनपद की विभिन्न सड़कों के लंबित कार्यों की प्रगति, नई सड़कों के सर्वे, स्वीकृति, डामरीकरण, सुधारीकरण तथा निविदा से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।पीएमजीएसवाई राज्य अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट
ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की जनता को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।
उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जिससे विकास की गति तेज हो रही है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा, मंडल अध्यक्ष डी.के. जोशी, दिनेश बिष्ट सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

