Thursday, April 23, 2026
HomeNation WiseUttarakhandताड़ीखेत के मटेला मनिहार में डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम...

ताड़ीखेत के मटेला मनिहार में डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई

रानीखेत-गोविन्द रावत

विकास खंड ताड़ीखेत के ग्राम पंचायत मटेला मनिहार में डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ताड़ीखेत हीरा सिंह रावत सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बाबा साहेब के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख ताड़ीखेत हीरा सिंह रावत ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा समाज के लिए किए गए योगदानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने देश को संविधान देकर समाज में समानता, न्याय और अधिकारों की नींव रखी।इस दौरान ग्राम प्रधान गायत्री देवी, प्रधानाचार्य ललित मोहन तिवारी, धारा बल्लभ, बच्ची राम, पूरन चंद्र, नवीन कुमार, विनोद कुमार, राधे राम, मोहन राम, जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष रानीखेत यतीश रौतेला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश आर्या, महेंद्र रावत सहित अन्य गणमान्य लोग एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular