Sunday, May 31, 2026
HomeRajnitiयुवक को पीटने के कारण ऊना में हुआ बबाल

युवक को पीटने के कारण ऊना में हुआ बबाल

जागो ! ऊना / ब्यूरो रिपोर्ट

ऊना मुख्यालय पर उस समय हंगामा मच गया जब कुछ लोगों ने एक निजी कैफे के मालिक ओर स्टाफ पर अगवा कर मार कुटाई के आरोप लगा दिए , सूत्रों की माने तो यह सारा घटनाक्रम बीते शनिवार का बताया जा रहा है पीड़ित दिव्यांशु 26 नाम के युवक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ,हमीरपुर ऊना मार्ग पर स्थित कैफे में वो रोज की तरह अपने काम पर पहुंचा, काम के दौरान ही कैफे के मालिक सहित दो अन्य युवक ओर एक युवती ने मुझे अपनी गाड़ी में बैठने को कहा ओर कोई काम के लिए जा रहे हैं ऐसा मुझ से कहा, मैं भी गाड़ी में बैठ गया, ओर ऊना से निकल पड़े,जैसे ही बीच रास्ते में पहुंचे तो इन चारों ने मुझे गाड़ी में ही मारना शुरू कर दिया और किसी अज्ञात स्थान पर ले गए, जहां इन्होंने मुझे ओर मार ओर मैं बेहोश हो गया। पिछले कल मैं बड़ी मुश्किल से वहां से निकल कर अपने पड़ोसियों के घर पर पहुंचा जहां मुझे उन्होंने बिना कोई सवाल जवाब किए अपने कमरे में सुला दिया, सुबह होते ही मैं अपने घर गया ओर घरवालों को आप बीती सुनाई, तब जाके मेरे घर वाले थाना ऊना में गए ओर उन चारों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई,

वहीं स्थानीय लोगों व मेरी माता ने जब करवाई के बारे में पुलिस से पूछा तो उन्होंने कहा कि हम करवाई कर रहे है लेकिन इंसाफ के नाम पर ना तो उन लोगों को पकड़ा गया ओर ना ही उनकी गिरफ्तारी की गई,जिस कारण आसपास के लोग भड़क उठे ओर ऊना हमीरपुर रोड पर स्थित उसी कैफे के बाहर आ कर अपना विरोध प्रदर्शन करने लगे और रोड को जाम करने का प्रयास करने लगे,
लोगो को उग्र देखते हुए थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज पर आधारित पुलिस टीम ने मोर्चा संभाला और लोगों को समझाने का बहुत प्रयास किया,लेकिन लोगो ओर उग्र होने लगे ओर नजी कैफे पर कुछ लोगों ने पत्थरों की बौछार कर दी,हालत बिगड़ते देख ए एस पी ऊना संजीव भटिया को मौके पर पहुंचना पड़ा और उग्र प्रदर्शन कारियों को समझा बुझा कर प्रदर्शन को शांत किया।

ए एस पी ऊना ने कहा कि एफ आई आर दर्ज कर ली गई है आरोपी की तलाश जारी है जल्द ही उनको गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी, ओर जो भी कान्त मुताबिक होगा,वैसी करवाई अमल में लाई जाएगी।उन्होंने कहा कि सारा मामल पुलिस के संज्ञान में है इस लिए जो भी कानून द्वारा करवाई बनती होगी उस को अम्ल में लाया जाएगा।

वहीं मौके की गंभीरता को देखते हुए एस पी ऊना सचिन हीरामेठ भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शन कारियों को समझाने का प्रयास किया ,लेकिन प्रदर्शन कारियों ने एस पी ऊना के सामने भी आरोपियों को पकड़ने की मांग कर डाली।

RELATED ARTICLES

Most Popular