Sunday, May 31, 2026
HomeRajnitiआज जिला कांग्रेस कमेटी ऊना द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ

आज जिला कांग्रेस कमेटी ऊना द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ

जागो ! ऊना / ब्यूरो रिपोर्ट

आज जिला कांग्रेस कमेटी ऊना द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई और लगातार पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर ऊना मुख्यालय में जोरदार धरना-प्रदर्शन एवं नारेबाजी की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए आम जनता पर पड़ रही महंगाई की मार को लेकर आवाज बुलंद की।
जिला कांग्रेस कमेटी ऊना के अध्यक्ष देश राज गौतम ने द्वारा प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार आम आदमी की जेब पर बोझ डालने का काम कर रही है। पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़ते दामों ने किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों और मध्यम वर्ग की परेशानियों को कई गुना बढ़ा दिया है। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी ।
धरना-प्रदर्शन के उपरांत जिलाधीश के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति जी को ज्ञापन भेजा गया, जिसमें बढ़ती महंगाई तथा पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही वृद्धि को तुरंत वापस लेने की मांग की गई।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष श्री वीरेंद्र धर्माणी जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजेश पराशर जी, चिंतपूर्णी के ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर रविंद्र जी, कामरेड जगत राम जी, परवीन दुआ, अखिल अग्निहोत्री , इशान ओरी , निखिल शर्मा, एडवोकेट ओंकार कपिला , गौरव लाठ सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

Most Popular