Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaभंजाल स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवियों का राज्य स्तरीय रिपब्लिक डे परेड में...

भंजाल स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवियों का राज्य स्तरीय रिपब्लिक डे परेड में चयन, स्कूल पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

दौलतपुर चौक,संजीव डोगरा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंजाल के लिए गर्व का क्षण उस समय देखने को मिला, जब विद्यालय के एनएसएस के दो स्वयंसेवी छात्र—मानसी भाटिया और सक्षम अमृत—राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर शिमला से लौटे। विद्यालय पहुंचने पर स्कूल प्रशासन द्वारा दोनों विद्यार्थियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह उपलब्धि एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मुकेश कुमार एवं महिला कार्यक्रम अधिकारी मधु ठाकुर की कड़ी मेहनत, मार्गदर्शन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि रिपब्लिक डे कैंप के दौरान कार्यक्रम अधिकारी मुकेश कुमार स्वयं विद्यार्थियों के साथ शिमला में मौजूद रहे और हर स्तर पर उनका मार्गदर्शन किया।
विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कार्यकारी प्रधानाचार्य राजन शर्मा एवं समस्त स्टाफ ने एनएसएस स्वयंसेवियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मुकेश कुमार एवं मधु ठाकुर को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि के लिए विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी बधाई दी।
प्रधानाचार्य राजन शर्मा ने कहा कि 26 जनवरी को शिमला में राज्य स्तरीय परेड में भाग लेना विद्यालय के लिए सौभाग्य की बात है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।
इस अवसर पर विद्यालय के अधीक्षक दिनेश शर्मा, लेक्चरर सुरेश ठाकुर, अनु शर्मा, सीमा सोहाल, रमणीक बंसल, अंकुर सूद, सुनीता कुमारी, विनोद ठाकुर, संदीप कुमार, नरेश कंवर, मनीष ठाकुर, स्मृति चौधरी, नीरज बाला, रामिका कुमारी, संतोष ठाकुर, शशि कुमार, निर्मला कुमारी, कंचन ठाकुर एवं सुदेश कुमारी सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular