Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaहर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का स्थापना दिवस

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का स्थापना दिवस

ऊना,भारत भूषण

जिला मुख्यालय के स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का स्थापना दिवस बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संत बाल जी महाराज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। स्कूल के प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा के नेतृत्व में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक वर्ग और विद्यार्थियों ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में राष्ट्रीय संत बाल जी महाराज के कर-कमलों से ही स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का शुभारंभ हुआ था, जिससे विद्यालय और राष्ट्रीय सन्त बालजी महाराज के बीच विशेष भावनात्मक जुड़ाव भी देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय संत बाल जी महाराज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी मन लगाकर करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बाल मन कोमल होने के साथ-साथ सीखने के लिए सबसे अधिक अनुकूल होता है, इसलिए इस आयु में ग्रहण की गई शिक्षा और संस्कार जीवन भर मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने बच्चों से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने और शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक व सांस्कृतिक मूल्यों को भी आत्मसात करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने प्रभु श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़े कई प्रेरक प्रसंग सुनाकर विद्यार्थियों को नैतिकता और सदाचार का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की पांचवी कक्षा की छात्रा वान्या ने श्रीराधा रानी पर एक मनमोहक कविता प्रस्तुत करते हुए सबका मन मोह लिया। पूर्व छात्र वृंदा शर्मा को नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी पटियाला में दाखिला मिलने पर विद्यालय प्रबंधन की तरफ से राष्ट्रीय संत बाल जी महाराज ने विशेष रूप से सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा ने स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारने के लिए राष्ट्रीय संत बाल जी महाराज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बाल जी महाराज की प्रेरणा से ही विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को सभ्यता, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों से भी जोड़ा जाता है, ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
इस कार्यक्रम में सुभाष शर्मा, यशोदा शर्मा, अदिति शर्मा, नीरजा शर्मा, पूजा शर्मा, संजू शर्मा, सोनम, निशा, सुनीता, प्रीति, मनीता, शिखा, मनदीप, रुचि, कल्पना, सरिता, रेणु, अल्का, मुक्ता, रेणुका, बबिता, प्रियंका, दीक्षा, नीलम, उपेंद्र, राजीव, निखिल, मीनू, दीपिका, मनप्रीत, अंजू, दीप्ति, आंचल, अंजलि, सुजाता, राज, शिवांगी, आरती, कंचन, शालिनी, महिका, सोनिया, पूनम, बलजिंदर, शिवानी, प्रेरणा, वैशाली, ऋतिक, इशा, ममता, सरिता सहित विद्यालय के शिक्षक, राजेश दुआ, रमा दुआ, नरेश सैनी, जसमेर सिंह, सुनयना शर्मा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular