Sunday, June 14, 2026
HomeHImachal NewsUnaआग ने जंगल को लिया अपनी चपेट में

आग ने जंगल को लिया अपनी चपेट में

दैनिक जागो वर्ल्ड !ऊना / कुटलैहड़,ब्यूरो रिपोर्ट

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बडला, बसोली और खड्ड मास सहित आसपास के जंगल इन दिनों आग की चपेट में हैं। सूत्रों के अनुसार आग लगने से लाखों रुपये की वन संपदा राख हो गई है। जंगलों से उठ रहा धुआं आसपास के गांवों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों को सांस लेने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगातार फैलती जा रही है, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। वहीं जंगलों में रहने वाले जंगली जानवरों के लिए भी यह आग बड़ी आफत बन गई है। आग के कारण वन्य जीव सुरक्षित स्थानों की ओर भागने को मजबूर हैं।

गौरतलब है कि वन विभाग द्वारा समय-समय पर “जंगल बचाओ” अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाता रहा है। विभाग की ओर से लोगों से अपील की जाती है कि अपने निजी लाभ या लापरवाही के चलते जंगलों में आग न लगाएं। इसके बावजूद कुछ शरारती तत्वों द्वारा ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, जिससे हर साल वन संपदा को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि आग पर जल्द काबू पाया जाए और जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular