Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaगुरु रविदास जयंती के उपलक्ष पर किया गया भव्य शोभायात्रा का आयोजन

गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष पर किया गया भव्य शोभायात्रा का आयोजन

दौलतपुर चौक/भूपिंदर डडवाल

गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष पर आज दौलतपुर चौक में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्री गुरु रविदास मंदिर डंगोह द्वारा आयोजित इस शोभायात्रा में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्री गुरु रविदास के भजनों एवं बैंड बाजों की धुन पर थिरकते हुए श्री गुरु रविदास की महिमा का गुणगान किया। यह यात्रा डंगोह से शुरू होकर क्षेत्र के विभिन्न गाँवों से होती हुई आगे बढ़ी। युवाओं एवं बुज़ुर्गोँ के साथ साथ महिलाओं एवं बच्चों ने भी इस शोभयात्रा में अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। शोभयात्रा में जहां एक तरफ गुरु रविदास जी की जीवनी से जुड़े चित्र प्रस्तुत किए गए, वहीं उनकी शिक्षाओं वारे भी आमजन को अवगत कराया गया। श्री गुरु रविदास जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए श्री संजीव भाटिया ने बताया कि गुरु रविदास की शिक्षाओं को आम जीवन में अपनाकर हम इस समाज में व्याप्त जातीय भेदभाव को मिटा सकते हैं। एक समृद्ध समाज का निर्माण करने में गुरु जी से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी बताया कि आज के इस युग में समाज को एकजुट होकर मानव कल्याण के लिए कार्य करने की आवश्यकता है।
गौरतलब है कि यह शोभायात्रा हर वर्ष बड़े ही हर्श और उल्लास के साथ निकाली जाती है और क्षेत्र भर से श्रद्धालु इस शोभायात्रा में भाग लेते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular