कुटलैहड़ की ग्राम पंचायत चताड़ा के वार्ड नंबर-1 को मिली संपर्क मार्ग की बड़ी सौगात,

ऊना
कुटलैहड़ विस क्षेत्र की ग्राम पंचायत चताड़ा के वार्ड नंबर-1 के लोगों के लिए विधायक विवेक शर्मा के अथक प्रयासों से बड़ी सौगात मिली है। इस क्षेत्र में लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण की मांग अब पूरी होने जा रही है। वार्ड में खुशी राम के घर से कमल सिंह के घर तक संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस घोषणा को मिली स्वीकृति से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संपर्क मार्ग की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। बरसात के दिनों में कच्चे रास्ते के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं स्कूली बच्चों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सड़क बनने के बाद लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने बताया कि इस कार्य के लिए लोकनिवि मंत्री राजा विक्रमादित्य सिंह से कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने के प्रयासों से 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा और निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिल सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बनने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि ग्रामीणों की दैनिक गतिविधियों, कृषि कार्यों तथा आपातकालीन सेवाओं को भी सुविधा मिलेगी। किसी भी बीमारी या अन्य आपात स्थिति में वाहनों की आवाजाही आसान होने से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही गांव के विकास को भी नई गति मिलेगी। ग्राम पंचायत चताड़ा के निवासियों ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क वर्षों से उनकी प्राथमिक मांगों में शामिल थी। अब बजट स्वीकृत होने से लोगों की उम्मीदें पूरी होती दिखाई दे रही हैं। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए इस प्रकार की योजनाएं आगे भी जारी रहनी चाहिए ताकि हर गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंच सकें।
ग्रामीणों ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग का धन्यवाद करते हुए कहा कि विकास कार्यों से लोगों का जीवन स्तर बेहतर होता है।उन्होंने विश्वास जताया कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाएगा। ग्राम पंचायत चताड़ा के समस्त निवासियों ने इस सौगात के लिए संबंधित जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी और आने वाले समय में लोगों को इसका व्यापक लाभ मिलेगा।

