Sunday, July 12, 2026
HomeLifestyleमेरी सेवानिवृत्ति समारोह को बहुत यादगार बनाने वाले सभी का राजेंद्र कुमार...

मेरी सेवानिवृत्ति समारोह को बहुत यादगार बनाने वाले सभी का राजेंद्र कुमार जम्बाल ने जताया आभार

जीवनभर शिक्षा सेवा को समर्पित रहा, सेवानिवृत्ति पर मिले अपार स्नेह कभी नहीं भूल सकता,

ऊना

उपमंडल बंगाणा के शिक्षा विभाग के प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ शिक्षाविद एवं समाजसेवी राजेंद्र कुमार जम्बाल ने अपनी सेवानिवृत्ति समारोह को यादगार बनाने वाले सभी राजनीतिक नेताओं, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, अध्यापकों, अभिभावकों, विद्यार्थियों, मित्रों तथा शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जिस आत्मीयता, सम्मान और प्रेम के साथ लोगों ने उन्हें विदाई दी, वह उनके जीवन की सबसे अमूल्य स्मृतियों में सदैव शामिल रहेगा।
राजेंद्र कुमार जम्बाल ने कहा कि उनके सेवानिवृत्ति समारोह में दूर-दराज़ क्षेत्रों से लोगों ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर जो उपस्थिति दर्ज करवाई। यह उनके प्रति लोगों के विश्वास, सम्मान और स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक के लिए इससे बड़ा सम्मान और कोई नहीं हो सकता कि समाज उसे अपने परिवार का सदस्य मानकर सम्मानित करे।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने सदैव ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण की भावना के साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य किया। उनका प्रयास हमेशा रहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र ही नहीं बल्कि संस्कार, नैतिक शिक्षा और व्यक्तित्व निर्माण का भी माध्यम बने। यदि उनके कार्यों से किसी विद्यार्थी का भविष्य संवरने में थोड़ी भी भूमिका रही है। वह स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं। राजेंद्र कुमार जम्बाल ने कहा कि सेवानिवृत्ति केवल सरकारी सेवा से अवकाश है, समाज और शिक्षा के प्रति उनकी जिम्मेदारी आज भी पहले जैसी ही है। भविष्य में भी वह शिक्षा, सामाजिक सेवा तथा युवा पीढ़ी के मार्गदर्शन के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि जीवन में जो सम्मान और पहचान उन्हें मिली है, उसमें समाज, सहकर्मियों, विद्यार्थियों,अभिभावकों का सबसे बड़ा योगदान है। उन्होंने विशेष रूप से उन जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षक साथियों, पूर्व विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा मित्रों का धन्यवाद किया, जिन्होंने समारोह में पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि समारोह के सफल आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति वह सदैव ऋणी रहेंगे। राजेंद्र कुमार जम्बाल ने कहा कि उन्हें जीवनभर अपने वरिष्ठ अधिकारियों का मार्ग दर्शन और सहकर्मियों का सहयोग मिलता रहा, जिसकी बदौलत वह अपनी जिम्मेदारियों का सफलता पूर्वक निर्वहन कर सके। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रति भी विशेष स्नेह व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों का प्यार और सम्मान उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने विद्यार्थियों से हमेशा अनुशासन, मेहनत और संस्कारों को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति समारोह को जिस गरिमा और आत्मीयता के साथ संपन्न कराया गया, उसके लिए वह सभी आयोजकों, सहयोगियों तथा उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों का यह स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद उनके जीवन की अमूल्य पूंजी है, जिसे वह जीवनभर संजोकर रखेंगे। साथ ही उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि समाज का यह प्रेम उन्हें आगे भी जनसेवा और सामाजिक कार्यों के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular