दैनिक जागो वर्ल्ड !दौलतपुर चौक

गगरेट क्षेत्र की भंजाल लोअर पंचायत के अंतर्गत स्थित कड़ मोड़ शिव मंदिर में श्रावण मास के पावन अवसर पर 31 जुलाई से श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।
मंदिर समिति के सचिव कर्ण पटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार से आरंभ होने वाली श्री शिव महापुराण कथा के उपलक्ष्य में वीरवार को शिव मंदिर से डेरा बाबा श्री रूद्रानंद आश्रम, अच्युतानंद अमलैहड़ तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान शिव के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

उन्होंने बताया कि 31 जुलाई से 6 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कथावाचक श्री गणेश दत्त शास्त्री श्रद्धालुओं को श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण कराएंगे तथा अपने प्रवचनों से भक्तों को आध्यात्मिक संदेश देंगे।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है।
