Sunday, September 6, 2026
HomeLatest Newsवाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में इस सप्‍ताह झूमकर बरसने जा रहे बादल, नोट...

वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में इस सप्‍ताह झूमकर बरसने जा रहे बादल, नोट कर लें बरसात की तारीख

दैनिक जागो वर्ल्ड वाराणसी

वाराणसी और पूर्वांचल में हाल ही में हल्की बारिश हुई है, लेकिन अब 4 अगस्त से भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह बादलों की आवाजाही रहेगी और फिर सघन बारिश का दौर शुरू होगा।

 पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में व‍िगत कुछ द‍िनों से बार‍िश तो हुई और बादल भी रहे लेक‍िन झमाझम बरसात का दौर नहीं आया। हालांक‍ि मौसम व‍िभाग ने चार अगस्‍त के बाद मौसम का रुख घने बादलों की ओर होने का अनुमान जताया है। इसकी वजह से माना जा रहा है क‍ि आने वाले द‍िनों में मौसम का रुख बदलेगा और घने बादलों के बीच बार‍िश भी लगातार हो सकती है। जबक‍ि इस पूरे सप्‍ताह मौसम व‍ि‍भाग ने बादलों की आवाजाही का रुख बने रहने का अनुमान जताया है।वार की सुबह वातावरण का रुख बादलों की ओर बना रहा और द‍िन चढ़ने के साथ ही गर्म हवाओं का असर भी देखने को म‍िला। हालांक‍ि बादलों की सक्र‍ियता और पुरवा के प्रभाव से गर्मी का अध‍िक असर नहीं रहा लेक‍िन उमस का असर बने रहने से दोपहर में लोगों को पसीना पसीना भी होना पड़ा। जबक‍ि बादलों की घनी सक्र‍ियता पूर्वांचल में बनी हुई है। इसकी वजह से माना जा रहा है क‍ि लोकल हीट‍िंंग का असर होने के साथ ही कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। 

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 35.7°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 2.4 ड‍िग्री अधि‍क रहा। न्‍यूनतम तापमान 27.2°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.0 ड‍िग्री अध‍िक रहा। इस दौरान आर्द्रता न्‍यूनतम 76% ओर अध‍िकतम 86% दर्ज की गई। आर्द्रता में दो द‍िनों में कमी आई है ज‍िसकी वजह से बार‍िश भी नहीं हुई और बादलों की आवाजाही के बीच उमस में भी इजाफा रहा। जबक‍ि चार अगस्‍त से मौसम व‍िभाग ने बार‍िश में तेजी का अनुमान जताया है।मोसम वि‍भाग ने तीन अगस्‍त तक बादलों के सामान्‍य रुख का अनुमान लगाया है जबक‍ि इसके बाद घने बादलों की सक्र‍ियता होगी और बादलों की आवाजाही की वजह से बूंदाबांदी का भी दौर हो सकता है। इसके साथ ही सप्‍ताह के आख‍िर में बादलों की सघनता और बार‍िश का योग मौसम व‍िज्ञानी बता रहे हैं। हालांक‍ि अब मानसून का ठौर मात्र साठ द‍िन या दो माह ही शेष बचा है। ऐसे में ज‍ितनी भी बार‍िश हो सके वह पूर्वांचल के ल‍िहाज से बेहतर रहने का अनुमान है।

RELATED ARTICLES

Most Popular