Monday, September 7, 2026
HomeLatest News, दो युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, बाजार में मची अफरा-तफरी

, दो युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, बाजार में मची अफरा-तफरी

दैनिक जागो वर्ल्ड श्रीनगर

श्रीनगर के पोलो व्यू मार्केट में दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

श्रीनगर के सबसे व्यस्त और पॉश इलाकों में गिने जाने वाले पोलो व्यू मार्केट के पास गत रविवार शाम एक सनसनीखेज वारदात हुई। कोठीबाग इलाके में दो युवकों पर जानलेवा चाकू से हमला किया गया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शाम के वक्त हुई इस वारदात के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमला अचानक हुआ और इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोगों को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिलाअ धिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि कोठीबाग थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पोलो व्यू मार्केट के पास दो युवकों पर एक जान-पहचान वाले व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि किसी पुरानी रंजिश या कहासुनी के बाद आरोपी ने यह खौफनाक कदम उठाया।हमले में दोनों युवकों के शरीर पर कई जगह गहरे घाव आए हैं। घटना की सूचना मिलते ही कोठीबाग पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से तुरंत एसएमएचएस अस्पताल, श्रीनगर पहुंचाया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से दोनों युवकों की जान बच सकी।

घायल दोनों युवकों की आयु 18 और 19 वर्षीय के बीच बताई जा रही है और दोनों बेमिना के चिनार कॉलोनी के रहने वाले हैं। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, दोनों युवकों पर चाकू से कई वार किए गए हैं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। हालांकि, उन्हें अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।बही कोठीबाग पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हमला करने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है और वह घायलों का जानकार ही है।पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उसे हिरासत में लिए जाने की उम्मीद है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता चल सके।

अप पको बता दें कि पोलो व्यू मार्केट को श्रीनगर का दिल कहा जाता है और यहां हमेशा पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ रहती है। ऐसे पॉश और सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में दिनदहाड़े हुई इस चाकूबाजी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular