Sunday, September 6, 2026
HomesportsIND vs SLC XI Day 3 Live Score: टीम इंडिया ने छह...

IND vs SLC XI Day 3 Live Score: टीम इंडिया ने छह रन पीछे रहते की पारी घोषित, गेंदबाजों को मौका देने का किया फैसला

दैनिक जागो वर्ल्ड इंडिया

भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच खेले जा रहे अभ्यास मैच का आज आखिरी दिन है। टीम इंडिया अपने बल्लेबाजों को भरपूर अभ्यास देना चाहेगी और ऐसे में उसकी कोशिश ज्यादा से ज्यादा देर तक खेलने की होगी। भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच जारी अभ्यास मैच का आज तीसरा और आखिरी दिन है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपने छह विकेट खोकर 357 रन बना लिए थे। वह अभी भी श्रीलंका के 363 रनों के स्कोर से छह रन पीछे है।

भारतीय बल्लेबाजों ने इस अभ्यास मैच का पूर फायदा उठाया। देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक जमाया। वह शतक पूरा करने के बाद रिटायर हो गए थे और फिर बाद में लौटकर आए। दिन का खेल खत्म होने तक वह 142 रन बनाकर खेल रहे थे। उनके साथ गुरनूर बराड़ भी हैं जो 18 गेंदों पर 38 रन बनाकर खेल रहे हैं।रवींद्र जडेजा भी दूसरे दिन 63 रन बनाकर रिटायर हो गए थे। देखना होगा कि वह दोबारा बल्लेबाजी करने आते हैं या नहीं।

भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने कल शतक जमाया था और फिर रिटायर हो गए थे। हालांकि, दिन के अंत में वह दोबारा बल्लेबाजी करने आए। आज उनके ऊपर काफी कुछ निर्भर होगा।भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच खेले जा रहे अभ्यास मैच का आखिरी दिन है। टीम इंडिया अपनी पहली पारी के स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 357 रनों से अपनी पारी को आगे बढ़ाएगी। देखना होगा कि भारतीय टीम कब तक बल्लेबाजी करती है। 

विज्ञापन

RELATED ARTICLES

Most Popular