Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaडेरा बाबा रुद्रानंद से चली माँ चिंतपूर्णी की पैदल यात्रा का बडूही...

डेरा बाबा रुद्रानंद से चली माँ चिंतपूर्णी की पैदल यात्रा का बडूही पहुंचने पर भव्य स्वागत

ऊना ब्यूरो रिपोर्ट, शिवानी ठाकुर

तलमेहडा खड़ोह रिंकू भारद्वाज

सोमबार सुबह डेरा बाबा रुद्रानंद से माँ चिंतपूर्णी के दर्शन हेतु निकली पवित्र पैदल यात्रा 11बजे बडूही बाजार पहुंची, जहां श्री हेमानंद गुरु महाराज जी का श्रद्धालुओं द्वारा जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित भक्तों ने गुरु महाराज के दर्शन किए तथा हार व फूलों से उनका अभिनंदन किया।
पैदल यात्रा के बडूही पहुंचते ही बाजार क्षेत्र में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े, जिससे कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया और त्वरित व्यवस्था करते हुए यातायात को सुचारू बनाए रखा। प्रशासन की सतर्कता के चलते श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।
इस दौरान बडूही बाजार का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। चारों ओर “जय श्री राम” और “राधे-राधे” के जयघोष गूंजते रहे। गुरु महाराज के साथ सैकड़ों श्रद्धालु माँ चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए पैदल यात्रा में शामिल होकर भक्ति और आस्था का परिचय दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने भी यात्रा का स्वागत करते हुए श्रद्धालुओं के लिए जलपान व हलबा प्रशाद आदि की व्यवस्था की। यह पैदल यात्रा क्षेत्र में श्रद्धा, एकता और भक्ति का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular