दैनिक जागो वर्ल्ड ऊना

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संघनेई में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह क्लब गगरेट के सदस्यों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने नेताजी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्मृति में विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहीद भगत सिंह क्लब गगरेट के प्रधान मुनीष ठाकुर ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन अदम्य साहस, अटूट राष्ट्रभक्ति और त्याग की प्रेरक गाथा है। उन्होंने कहा कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी संघर्ष करते हुए विजय प्राप्त करने की प्रेरणा नेताजी के जीवन से मिलती है। देश की आजादी के लिए उनका योगदान अमूल्य रहा है।
उन्होंने कहा कि नेताजी ने आजाद हिंद फौज का नेतृत्व करते हुए अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान की। उनका प्रसिद्ध आह्वान ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाने और उन्हें स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ने में प्रेरणास्रोत बना।
मुनीष ठाकुर ने विद्यार्थियों से नेताजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रहित और समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।बाजीगर सुधार सभा की बैठक में शिक्षा, नशामुक्ति और सामाजिक सहयोग पर दिया जोर
दौलतपुर चौक :18 अगस्त (संजीव डोगरा )
बाजीगर सुधार सभा की बैठक प्रधान बलवीर सिंह की अध्यक्षता में लोअर अन्दौरा स्थित पंचायत घर के मीटिंग हॉल में आयोजित की गई। बैठक में सभा के सदस्यों के साथ-साथ कई नए सदस्यों ने भी भाग लिया। इस दौरान समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे गए।
बैठक में बरसात के मौसम को देखते हुए सभी लोगों को नदी-नालों से दूर रहने और सावधानी बरतने की अपील की गई। साथ ही जरूरत के समय एक-दूसरे का सहयोग करने का आह्वान किया गया।
ऑनलाइन लेन-देन को लेकर भी सदस्यों को जागरूक किया गया। बैठक में कहा गया कि ऑनलाइन लेन-देन करते समय पूरी सावधानी बरती जाए और किसी भी तरह के प्रलोभन में आकर अपनी निजी या बैंकिंग जानकारी साझा न की जाए।
बैठक के दौरान युवा वर्ग से रमन कुमार को सभा में शामिल किया गया तथा उन्हें मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभा की ओर से बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने, युवाओं को नशे से दूर रखने तथा खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया गया।
इसके अलावा सभा के भवन निर्माण को लेकर भी चर्चा की गई। भवन निर्माण के लिए भूमि की निशानदेही करवाने तथा उसके बाद निर्माण कार्य शुरू करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सभा की ओर से सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए एक गरीब परिवार की आर्थिक सहायता भी की गई। परिवार के एक बच्चे के दुर्घटना का शिकार होने पर कमेटी की ओर से 5,000 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की गई।
इस अवसर पर प्रधान बलवीर सिंह, उप-प्रधान मलकीयत सिंह, सचिव उमंग सेठी, कोषाध्यक्ष करनैल सिंह, सदस्य जोगिन्द्र पाल, अर्जुन सिंह, जीत सिंह, प्रेम चन्द, सुरजीत सिंह, महिन्द्र पाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विक्रम सिंह, अमृतपाल सिंह, योगराज, दर्शील, संजीव कुमार, शम्मी सिंह, विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन वर्मा सहित स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।
