Monday, September 7, 2026
HomeHImachal NewsUnaदुर्गा भजन मंडली सहजोवाल की ओर से 10वां वार्षिक भंडारा आयोजित

दुर्गा भजन मंडली सहजोवाल की ओर से 10वां वार्षिक भंडारा आयोजित

दैनिक जागो वर्ल्ड ऊना

सावन अष्टमी मेले के पावन अवसर पर माँ भद्रकाली मंदिर के समीप पंजाब से पहुंचे श्रद्धालुओं और विभिन्न सेवा समितियों द्वारा भक्तों एवं संगत की सेवा के लिए जगह-जगह लंगर लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दुर्गा भजन मंडली सहजोवाल, होशियारपुर की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 10वें वार्षिक भंडारे का आयोजन शिव मार्किट, भद्रकाली में श्रद्धापूर्वक किया जा रहा है।
भंडारे में मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई है। मंडली के सदस्य और सेवादार पूरे सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हुए हैं। लंगर स्थल पर श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरित किया जा रहा है। दुर्गा भजन मंडली सहजोवाल द्वारा पिछले कई वर्षों से सावन अष्टमी मेले के दौरान भंडारे का आयोजन कर सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है। मंडली के सदस्यों का कहना है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य और पुण्य का कार्य है। माँ भद्रकाली के पावन दरबार में पंजाब सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए लगाए जा रहे ये लंगर धार्मिक आस्था के साथ-साथ सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को भी मजबूत कर रहे हैं। भंडारे में सेवादार श्रद्धा और समर्पण के साथ दिनभर श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular