Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaसुहारी टकोली में महाशिवरात्रि पर विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित बंगाणा, जोगिंद्र देव...

सुहारी टकोली में महाशिवरात्रि पर विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित बंगाणा, जोगिंद्र देव आर्य।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सुहारी टकोली केंद्र द्वारा विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिव ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर राजयोगनी जिला प्रभारी आशा दीदी, सवारी टकोली केंद्र की प्रभारी ज्योति बहन, हरजीत बहन, अम्ब केंद्र की प्रभारी रितू बहन, मैहतपुर केंद्र की प्रभारी बबिता बहन, अवदेश भाई सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में भाई-बहन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा राजयोग ध्यान का अभ्यास कराया गया। योग-ध्यान के माध्यम से आत्मा एवं परमात्मा के रहस्यों की अनुभूति कराने के साथ आत्मिक शांति प्राप्त करने का मार्गदर्शन दिया गया। ध्यान अभ्यास के उपरांत उपस्थित भाई-बहनों ने अपने अल्पकालिक अनुभवों को भी साझा किया।
महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह पर्व आत्म-परिवर्तन का महान अवसर है, जिसमें परमपिता शिव मानव आत्मा को पवित्रता, शांति एवं शक्ति का संदेश देते हैं। इस अवसर पर सभी को बुराइयों का त्याग कर श्रेष्ठ संस्कार अपनाने तथा सकारात्मक जीवन शैली अपनाने की प्रेरणा दी गई

RELATED ARTICLES

Most Popular