दैनिक जागो वर्ल्ड सिवान

सिसवन अंचल कार्यालय में नवपदस्थापित राजस्व कर्मचारियों को हल्कों का बंटवारा किया गया है। अंचलाधिकारी ने उन्हें नियमित रूप से पंचायतों में उपस्थित रहकर लोगों की राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया है।अंचल कार्यालय में नवपदस्थापित राजस्व कर्मचारियों के बीच अंचलाधिकारी उदयन सिंह ने हल्का का बंटवारा कर दिया है। इसके तहत पांच राजस्व कर्मचारियों को अलग-अलग पंचायतों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।सीओ ने सभी कर्मियों को अपने आवंटित क्षेत्र में नियमित रूप से उपस्थित रहकर लोगों की राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया है।जारी आदेश के अनुसार राजस्व कर्मचारी उमेश कुमार सिंह को बघौना एवं रामगढ़, अजय कुमार बैठा को भीखपुर, नयागांव, चैनपुर एवं मुबारकपुर, श्रीमन नारायण शर्मा को बखरी, रामपुर एवं सिसवां कला, कुंदन कुमार को कचनार एवं भागर तथा शशि रंजन को गंगपुर सिसवन, ग्यासपुर एवं घुरघाट पंचायत का प्रभार सौंपा गया है।
