दैनिक जागो वर्ल्ड ओडिशा

ओडिशा सरकार ने इलेक्ट्रिक, एथेनॉल और मेथेनॉल से चलने वाले परिवहन वाहनों के परमिट शुल्क को माफ कर दिया है। यह कदम स्वच्छ और वैकल्पिक ईंधन आधारित परिवहन को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से उठाया गया है।ओडिशा में स्वच्छ और वैकल्पिक ईंधन आधारित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए ओडिशा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।अब राज्य में चलने वाले इलेक्ट्रिक (ई-वाहन), एथेनॉल और मेथेनॉल ईंधन से संचालित परिवहन वाहनों को परमिट शुल्क नहीं देना होगा। वाणिज्य एवं परिवहन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।सरकार के इस कदम का उद्देश्य पर्यावरण अनुकूल वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देना और लोगों को पारंपरिक ईंधन के विकल्प अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। नई व्यवस्था के तहत पात्र वाहनों को परिवहन प्राधिकरण से परमिट तो लेना होगा, लेकिन इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
