दैनिक जागो वर्ल्ड बिहार

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन में बड़ा फेरबदल किया हैपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। संगठन को राज्यों से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया हैपार्टी नेतृत्व के मुताबिक, आने वाले समय में देश के आठ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में नई कार्यकारिणी के जरिए विभिन्न राज्यों में संगठन को सक्रिय और मजबूत करने की तैयारी हैपार्टी ने राष्ट्रीय संगठन के साथ-साथ बिहार समेत कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा की है। नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ सांसदों, विधायकों और युवा चेहरों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैंसंगठन में विभिन्न प्रकोष्ठों और राज्यों की जिम्मेदारी तय करते हुए पार्टी ने अपनी सांगठनिक संरचना को विस्तार दिया है।ललित कुमार गौतम, हरमीत सिंह और एडवोकेट सरदार तारा सिंह को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।मणिशंकर पांडेय, मो. शमीम एम हवा, वीरेंद्र प्रधान, कुंवर आसिम खान, डॉ. सत्यानंद शर्मा और कमला कुमारी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। अब्दुल खालिक राष्ट्रीय प्रधान महासचिव पद पर बने रहेंगे। सांसद राजेश वर्मा को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है।मिथिलेश कुमार सिंह, विधायक राजू तिवारी, सांसद वीणा देवी, अजय कुमार, पंकज अरोड़ा, केपी चौधरी, वीरेंद्र विधुरी, डॉ. सुखातो ए सेमा, धीरेंद्र कुमार मुन्ना, विधान पार्षद अशरफ अंसारी, अरविंद कुमार सिंह और सी विद्याधरन को राष्ट्रीय प्रधान सचिव बनाया गया है।रीमा जॉर्ज, एस रिचार्ड हम्से, केबी भारती, पीएच रामचंद्रन, मो. अबरार, हाजी नुरुल्ला, कुलदीप चौहान और सूरज कुमार बरहरिया को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया हैप्रणब कुमार को राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष और चंद्रप्रभा भाटिया को महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अस्थायी प्रभार अब्दुल खालिक को दिया गया है। राजेश पासवान को जेएमएस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।लीगल सेल की जिम्मेदारी एडवोकेट सुशील कुमार को, किसान प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी धर्मेंद्र मिश्रा को और छात्र प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सांसद शांभवी चौधरी को दी गई है।व्यावसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, जबकि पिछड़ा एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश चंद्रा बनाए गए हैंनितेश कुमार सिंह को सोशल मीडिया कन्वेनर और अमित कुमार को संयुक्त सोशल मीडिया कन्वेनर बनाया गया है।
