Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshओडिशा में चिराग पासवान का पार्टी का विस्तार, जितेंद्र गुप्ता बने लोजपा(R)...

ओडिशा में चिराग पासवान का पार्टी का विस्तार, जितेंद्र गुप्ता बने लोजपा(R) के प्रदेश अध्यक्ष

दैनिक जागो वर्ल्ड ओडिशा

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने ओडिशा में अपने संगठन को मजबूत करने और राजनीतिक आधार को विस्तार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर वरिष्ठ समाजसेवी और व्यवसायी जितेंद्र कुमार गुप्ता को ओडिशा इकाई का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही पार्टी ने राज्य में संगठन विस्तार अभियान को तेज करने के संकेत दिए हैं।पार्टी नेतृत्व का मानना है कि जितेंद्र कुमार गुप्ता का लंबे समय से व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़ाव रहा है। विभिन्न सामाजिक गतिविधियों और व्यापारिक संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण उनकी पहचान एक प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में रही है। ऐसे में उनकी नियुक्ति से पार्टी को राज्य के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी और संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।लोजपा (रामविलास) के नेताओं ने कहा कि ओडिशा में पार्टी की मौजूदगी को मजबूत करने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर तक संगठन का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा तथा युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों को पार्टी से जोड़ने की रणनीति तैयार की जाएगी।प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद जितेंद्र कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि ओडिशा में पार्टी के संगठन को मजबूत करना उनके लिए एक बड़ी चुनौती है, लेकिन वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिले में संगठन को सक्रिय किया जाएगा और आम लोगों की समस्याओं को सरकार तथा प्रशासन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।समर्थकों का कहना है कि उनके नेतृत्व में पार्टी को ओडिशा में नई पहचान मिलेगी और संगठन तेजी से मजबूत होगा।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए लोजपा (रामविलास) ओडिशा में अपनी सक्रियता बढ़ाने की तैयारी कर रही है। ऐसे में जितेंद्र कुमार गुप्ता की नियुक्ति को पार्टी की संगठनात्मक रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular