Monday, September 7, 2026
HomeNation WiseDelhiIIT दिल्ली में बनेंगे 12 मंजिल के तीन नए हॉस्टल, 4300 छात्रों...

IIT दिल्ली में बनेंगे 12 मंजिल के तीन नए हॉस्टल, 4300 छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत

दैनिक जागो वर्ल्ड`! दिल्ली

 आईआईटी दिल्ली में छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए तीन नए हॉस्टल बनाए जा रहे हैं। ये हॉस्टल मुख्य हौज खास कैंपस के पास आरके पुरम में बनेंगे। इनमें दो हॉस्टल छात्रों के लिए और एक छात्राओं के लिए होगा।तीनों हॉस्टल ग्राउंड प्लस 12 मंजिल के होंगे। इनके तैयार होने के बाद करीब 4300 छात्रों के रहने की व्यवस्था हो जाएगी। इनमें करीब 1400 सीटें छात्राओं के लिए होंगी। इससे हॉस्टल की कमी काफी हद तक दूर होने और छात्रों को निजी पीजी या किराये के कमरों में रहने की मजबूरी कम होने की उम्मीद है।बता दें कि फिलहाल आईआईटी दिल्ली में छात्रों के लिए 12 ब्वॉयज और चार गर्ल्स हॉस्टल हैं। छात्राओं के लिए ट्रांजिट एकामोडेशन की सुविधा भी है। इसके बावजूद छात्रों की बढ़ती संख्या के कारण हॉस्टल पर दबाव बढ़ रहा है।बताया गया कि जिन छात्रों को हॉस्टल नहीं मिल पाता, उन्हें साकेत, लाजपत नगर, सरोजनी नगर और आइआइटी के आसपास के इलाकों में पीजी या किराये के कमरे लेने पड़ते हैं। इससे छात्रों पर रहने का अतिरिक्त खर्च बढ़ जाता है। साथ ही कैंपस से दूर रहने के कारण आने-जाने में भी समय लगता है।आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी के अनुसार, आरके पुरम में बनने वाले तीनों हॉस्टल में करीब 4300 छात्रों के रहने की क्षमता होगी। इनमें छात्राओं के लिए अलग हॉस्टल बनाया जाएगा। इससे छात्राओं के लिए कैंपस के पास रहने की सुविधा बढ़ेगी।नए हॉस्टल मुख्य कैंपस के नजदीक होंगे। ऐसे में छात्रों को रोजाना लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। हॉस्टल की ऊंची इमारतें बनाने का एक कारण सीमित जमीन का बेहतर इस्तेमाल करना भी है।मौजूदा हॉस्टल पर भी कम होगा दबावनए हॉस्टल बनने से मौजूदा हॉस्टल पर छात्रों का दबाव कम होगा। साझा कमरों और सीमित सीटों की वजह से होने वाली परेशानी में भी कमी आने की उम्मीद है। आईआईटी दिल्ली में स्नातक, परास्नातक और पीएचडी के अलावा शोध और नए अकादमिक कार्यक्रम भी बढ़ रहे हैं।ऐसे में छात्रों की संख्या बढ़ने के साथ हॉस्टल की जरूरत भी बढ़ रही है। नए तीन हॉस्टल इसी जरूरत को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular