Sunday, September 6, 2026
HomeNation Wiseभारत में पहली बार बॉक्स ऑफिस पर होगा 15 हजार करोड़ का...

भारत में पहली बार बॉक्स ऑफिस पर होगा 15 हजार करोड़ का बिजनेस, बॉलीवुड बना ‘बाजीगर’; साउथ सिनेमा रहा पीछे

  1. दैनिक जागो वर्ल्ड!भारत

बॉलीवुड फिल्मों ने कोरोना के बाद एक बड़ा डाउनफॉल देखा है। 2021 और 2022 में बड़ी-बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ध्वस्त हो गईं। हालांकि, 2023 में एक बार फिर से ‘जवान’, एनिमल और पठान ने बॉक्स ऑफिस बिजनेस को संभालने की कोशिश की, लेकिन 2024 और 2025 फिल्मों के मायने से फिर सुस्त पड़ गया।हालांकि, बॉलीवुड ने हार नहीं मानी और 2026 में एक बार फिर से ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्मों के साथ जोरदार कम बैक किया। इस साल की छमाही में बॉलीवुड ने कैसे साउथ फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ा। चलिए आपको बताते हैं।ऑरमैक्स मीडिया की रिपर्ट्स के मुताबिक, इंडियन फिल्मों के लिए 2026 के शुरुआती छह महीने कमाई के नजरिए से काफी अच्छे साबित हुए हैं। शुरुआती छह महीनों में आई धुरंधर 2 से लेकर राम चरण की ‘पेद्दी’, सनी देओल की बॉर्डर 2, भूत भूत बंगला जैसी फिल्मों का सिक्का बॉक्स ऑफिस पर खूब चला।इस साल जनवरी से जून तक में रिलीज हुई हिंदी-साउथ और अन्य भाषाओं की फिल्मों ने तकरीबन 6, 398 करोड़ का बिजनस किया है, जो पिछले साल के मुकाबले 650 करोड़ अधिक है। 2025 में पूरे साल में बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों ने 13, 395 करोड़ तक की कमाई की थी। यह रिकॉर्ड अब टूट सकता है।छमाही की कमाई को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस साल इंडियन सिनेमा का बॉक्स ऑफिस बिजनेस 15 हजार करोड़ तक जाने की उम्मीद है। यह अंदाजा ‘रामायण: पार्ट 1’ से लेकर किंग, एवेंजर्स और ईथा जैसी आगामी फिल्मों की रिलीज के आधार पर लगाया गया है। जो न सिर्फ बिग बजट मूवीज हैं, बल्कि ऑडियंस इनके लिए एक्साइटेड भी हैं।बॉलीवुड से 2026 में हार गया साउथ सिनेमा2024 जहां साउथ पुष्पा 2 की वजह से साउथ सिनेमा के नाम रहा, तो वहीं ‘धुरंधर 2’ के साथ बॉलीवुड ने अपना सिंहासन वापस छीन लिया है। इस बार बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्मों की पकड़ ज्यादा मजबूत रही हैं। छमाही में इंडिया और वर्ल्डवाइड सबसे अधिक बिजनेस करने वाली फिल्मों में चार फिल्में बॉलीवुड की हैं और छह फिल्में साउथ की हैं।हालांकि, ‘धुरंधर 2’ के साथ बॉलीवुड की उन चार फिल्मों के कलेक्शन इतने हाई हैं कि साउथ मूवीज की कमाई उनके सामने पड़ गई। अकेले धुरंधर 2 ने ही भारत में 1,778.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। जहां बीते साल बॉलीवुड फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर हिस्सेदारी 39% थी, तो वहीं अब यह बढ़कर 44% हो गई है। जबकि, साउथ की मूवीज जिनकी हिस्सेदारी 17% थी, वह घटकर 12% ही रह गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular