- दैनिक जागो वर्ल्ड!गाजीपुर

गाजीपुर के देवढ़ी गांव में शार्ट सर्किट से लगी आग में दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों में मातम छा गया और ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई। जमानियां कोतवाली के देवढ़ी गांव में सोमवार की सुबह सात बजे एक हृदय विदारक घटना घटी। गैस रिसाव की वजह से कमरे में आग लगने से दो बच्चों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना से स्वजन में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। देवढ़ी गांव निवासी ट्रक ड्राइवर संजय शर्मा के मकान में सोमवार की सुबह सात बजे गैस रिसाव के बाद आग लग गई। कमरे में बाइक खड़ी थी जिसमें आग पहले लगी और धीरे धीरे आग ने और विकराल रूप ले लिया। आग से घिरा देख कमरे में ही मौजूद संजय का बड़ा पुत्र विशाल शर्मा (12) व बगल के ही मुन्नी लाल यादव का बड़ा पुत्र सुंदरम यादव (10) आग से बचने से कमरे में बने पटनी पर चढ़ गए लेकिन आग की चपेट में आने से दोनों की जलकर मौत हो गई।

देवढ़ी गांव निवासी ट्रक ड्राइवर संजय शर्मा के मकान में सोमवार की सुबह सात बजे गैस रिसाव के बाद आग लग गई। कमरे में बाइक खड़ी थी जिसमें आग पहले लगी और धीरे धीरे आग ने और विकराल रूप ले लिया। आग से घिरा देख कमरे में ही मौजूद संजय का बड़ा पुत्र विशाल शर्मा (12) व बगल के ही मुन्नी लाल यादव का बड़ा पुत्र सुंदरम यादव (10) आग से बचने से कमरे में बने पटनी पर चढ़ गए लेकिन आग की चपेट में आने से दोनों की जलकर मौत हो गई।
