ऊना ब्यूरो रिपोर्ट, शिवानी ठाकुर
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, द्वारा चौथी संध्या फेरी श्री शक्ति मंदिर (केशो मंदिर), नई आबादी, होशियारपुर से भक्तिपूर्ण वातावरण में प्रारंभ हुई। संध्या फेरी की शुरुआत नारियल फोड़ कर व पूजन करके की गई। रोशन ग्राउंड में आयोजित होने जा रही श्रीमद्भागवत कथा के पावन उपलक्ष्य में आयोजित चौथी संध्या फेरी भक्ति, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक उल्लास का अनुपम संगम बन गई।
मधुर भजनों, हरि नाम संकीर्तन और जयघोष के साथ श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर संध्या फेरी में सहभागी बने। संध्या फेरी के माध्यम से श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य संदेश मधुर भजनों द्वारा जन-जन के हृदय तक पहुँचाया गया, जिससे सम्पूर्ण क्षेत्र श्रीकृष्णमय हो उठा।
संध्या फेरी के दौरान ऐसा अलौकिक दृश्य देखने को मिला कि कई स्थानों पर श्रद्धालु छतों और दुकानों की छपरों पर खड़े होकर इस दिव्य दृश्य का आनंद लेते दिखाई दिए, वहीं मार्ग के दोनों ओर खड़े भक्त श्रद्धा भाव से हाथ जोड़कर प्रभु श्रीकृष्ण का स्मरण करते नज़र आए।
संध्या फेरी को श्री आरती के साथ विश्राम दिया गया।आरती के समय उपस्थित श्रद्धालुओं की आँखों में आस्था, भक्ति और शांति की अनुपम झलक देखने को मिली। इसके पश्चात प्रेमपूर्वक आयोजित जगह-जगह पर लोगों ने पुष्पवर्षा भी की ओर जगह जगह पर चाय-समोसे, जूस के लंगर भी लगाए गए भक्तों ने सेवा, संगति और भजन का पूर्ण आनंद लिया।
यह संध्या फेरी न केवल एक धार्मिक आयोजन थी, बल्कि भक्ति, एकता और आध्यात्मिक चेतना का सजीव उदाहरण बनी। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने इस पावन आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समस्त श्रद्धालुओं, सेवाभावी कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर स्वामी सज्जनानंद जी,ब्रह्म शंकर जिंपा ( विधायक),साध्वी शंकरप्रीता भारती जी, सुरिंदर कुमार शिंदा( मेयर), साध्वी राजवंत भारती जी, साध्वी पूनम भारती जी, साध्वी रणे भारती जी, साध्वी रेणु भारती जी, साध्वी मीमांसा भारती जी ओर भारी मात्रा में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।


