Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshबुलंदशहर: LLB के छात्र अंकुर के हत्यारोपित से पुलिस की मुठभेड़, 25 हजार...

बुलंदशहर: LLB के छात्र अंकुर के हत्यारोपित से पुलिस की मुठभेड़, 25 हजार के इनामी बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली

  1. दैनिक जागो वर्ल्ड!बुलंदशहर

: एलएलबी छात्र अंकुर चौधरी की हत्या के मामले में 25 हजार के इनामी आरोपित चेतन को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस ने उसके पास से हथियार भी बरामद किए खुर्जा निवासी एलएलबी के अंतिम वर्ष के छात्र अंकुर चौधरी की मारपीट के बाद उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में फरार 25 हजार के इनामी से रविवार रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें आरोपित के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने आरोपित को तमंचा, दो खोखा व एक जिंदा कारतूस और एक बुलेट मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।ओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री ने बताया कि 20 अगस्त को बिजलीघर नंबर-चार के निकट कार सवार कुछ लोगों ने मुहल्ला मुरारी नगर निवासी एलएलबी के अंतिम वर्ष के छात्र अंकुर चौधरी पर लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया था। हमले में अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में अनिल शर्मा उर्फ पुन्ना की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद और छह अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

मुकदमे में फायरिंग का भी आरोप था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शनिवार को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मामले में वांछित आरोपितों में निशांत चौधरी, सौरभ, कृष्णा, भूपेंद्र चौधरी निवासी ग्राम बगराई तथा लखन राजेंद्र और करन निवासी गांव झमका शामिल थे।आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जिसमें चार आरोपितों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकीं हैं। वहीं पुलिस जांच में चेतन का नाम भी प्रकाश में आया था। जिसके बाद एसएसपी ने उस पर भी 25 हजार का इनाम घोषित किया था। रविवार रात कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम समसपुर चौकी क्षेत्र के गांव कमालपुर के निकट वाहन चेकिंग कर रही थी।इसी दौरान पुलिस टीम ने बुलेट बाइक सवार एक युवक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लग गई। पुलिस घायल अवस्था में उसे लेकर अस्पताल पहुंची। यहां पूछताछ में उसने अपना नाम चेतन निवासी बगरई खुर्द बताया।पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा मय दो खोखा व एक जिंदा कारतूस और एक बुलेट मोटर साइकिल बरामद की। पुलिस ने बताया कि चेतन पर पूर्व में करीब पांच मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।पूर्व में यह जा चुके हैं जेल…पुलिस ने सबसे पहले मुठभेड़ के बाद लाखन को जेल भेज दिया था। इसके बाद भूपेंद्र और निशांत को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि आरोपित करन ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। अब चेतन को भी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद जेल भेज दिया है। फरार अन्य आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस दबिशें दे रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular