Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshजौनपुर में पीली नदी का रपटा पुल डूबा, जान जोखिम में डालकर...

जौनपुर में पीली नदी का रपटा पुल डूबा, जान जोखिम में डालकर हो रहा आवागमन

 दैनिक जागो वर्ल्ड!जौनपुर

जौनपुर के बदलापुर में पीली नदी का रपटा पुल बारिश के कारण डूब गया है, जिससे दुगौली कला सहित कई गांवों के लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। स्कूली छात्र-छात्राओं और तहसील मुख्यालय जाने वालों को विशेष परेशानी हो रही है, और आगे बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है। बदलापुर क्षेत्र में सोमवार की रात हुई बारिश से पीली नदी का जलस्तर बढ़ने से दुगौली कला-कस्तूरीपुर के बीच नदी पर बना रपटा पुल डूब गया। पुल पर पानी का बहाव होने के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है।शुक्रवार को भी बारिश के बाद पुल डूब गया था। हालांकि करीब पांच-छह घंटे बाद ही जलस्तर घटने से रपटा पुल खाली हो गया था। साथ ही आवागमन बहाल हो गया था, लेकिन सोमवार की रात हुई तेज बारिश के बाद फिर जलस्तर बढ़ गया और पुल डूबने से दुगौली कला, दुगौली खुर्द, तियरा, ठेगुआ, इनामीपुर, रामीपुर समेत दर्जनभर गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ गई।

बारिश ने फिर समस्या खड़ी कर दी। पुल डूबने से सबसे अधिक परेशानी स्कूली छात्र-छात्राओं और रोजाना तहसील मुख्यालय आने-जाने वालों को हो रही है। आगे और भी बार‍िश और बाढ़ का रुख बना रहा तो तटवर्ती गांवों में भी पानी प्रवेश करने का खतरा बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular