Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshवाराणसी में खेत में मिले नवजात को रोहनिया थाना प्रभारी ने अस्पताल...

वाराणसी में खेत में मिले नवजात को रोहनिया थाना प्रभारी ने अस्पताल पहुंचाकर जीवन बचाया

 दैनिक जागो वर्ल्ड!वाराणसी

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में एक खेत में नवजात शिशु को लावारिस हालत में पाया गया। थाना प्रभारी राजू सिंह ने तत्काल बच्चे को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई, जो अब स्वस्थ है।मानवता को शर्मसार करने वाली घटना रोहनिया क्षेत्र के गोविंदपुर से गंगापुर पर पर देखने को मिली। बगीचे के पास एक खेत में नवजात बच्चे को किसी निर्दयी मां ने लोकलाज के भय से मरने के लिए फेंक दिया था। भूख से तड़प रहे बच्चे की सूचना थाना प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह को मिली।तत्काल मौके पर पहुंचे तो मासूम की सांसे चल रही थी। उन्होंने तत्काल बच्चे को पास के अनंत हास्पिटल रोहनिया लेकर पहुंचे जहां निदेशक डा. आलोक शर्मा ने तत्काल डॉक्टरों के साथ बच्चे का उपचार करते हुए उसे नई जिंदगी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह की सक्रियता से समय पर बच्चे को इलाज मिलने से न सिर्फ जान बच गई बल्कि मानवता जिंदा हुई।

राजू सिंह ने चाइल्ड लाइन को सूचना दिया है। राजू सिंह का यह कार्य सिर्फ ड्यूटी नहीं, बल्कि इंसानियत और मानवता की मिसाल कायम किया है। जिसकी क्षेत्र में भी चर्चा है। वहीं मौके पर आसपास के लोगों ने पैदा हुए बच्चे को फेंकने वाली मां को कोस रहे हैं कि नौ महीने तक उसे कोख में क्यूं पाला। बच्चे की हालत अब बिल्कुल स्वस्थ है । डा. आलोक शर्मा ने बताया कि पैदा होने बाद करीब तीन घंटे तक बच्चा खेत में रहा होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular