Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseOdishaOdisha Flood: ओडिशा के जाजपुर में बाढ़ का कहर! 71 स्कूल बंद,...

Odisha Flood: ओडिशा के जाजपुर में बाढ़ का कहर! 71 स्कूल बंद, 13 जिलों के लिए मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

दैनिक जागो वर्ल्ड!ओडिशा

ओडिशा के जाजपुर जिले में बाढ़ की स्थिति के कारण दशरथपुर और बिंझारपुर ब्लॉक के 71 स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है।ओडिशा के जाजपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए  बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के स्कूल बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।जिले के दशरथपुर और बिंझारपुर ब्लॉक के कुल 71 स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश प्रभावित क्षेत्रों के सरकारी और निजी दोनों स्कूलों पर लागू होगा।

जाजपुर के जिलाधिकारी (कलेक्टर) ने बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा और आवागमन में आ रही कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तरी और तटीय ओडिशा के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।वहीं, उत्तरी, दक्षिणी और तटीय ओडिशा के विभिन्न इलाकों में वर्षा होने का पूर्वानुमान है। आईएमडी ने 13 जिलों के लिए येलो वार्निंग जारी की है। प्रशासन बाढ़ और मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा हालात की निरंतर निगरानी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular