Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshकानपुर में फिर धंस गई सड़क, 80 फीट रोड में पांच मीटर...

कानपुर में फिर धंस गई सड़क, 80 फीट रोड में पांच मीटर धंसी,चमनगंज में भी हुआ गड्ढा

दैनिक जागो वर्ल्ड!कानपुर

कानपुर में 80 फीट रोड पर डाट नाले की समस्या के कारण पहले से धंसी सड़क के पास बुधवार को पांच मीटर और रास्ता धंस गया, जिससे खतरा बढ़ गया है। चमनगंज और ईदगाह रोड पर भी सड़क धंसने की समस्या है, बारिश के कारण मरम्मत का काम रुका हुआ है और मजदूर गड्ढे में जाने से कतरा रहे हैं।

80 फीट रोड पर पहले ही डाट नाला हंसने के कारण पहले ही 30 फीट सड़क धंसी हुई है। पिछले दो माह से डाट नाना ठीक किया जा रहा है इसके चलते आसपास के मकानों को खतरा पैदा हो गया । एक मकान मालिक ने अपने मकान को सुरक्षित रखने के लिए ईटों का चैंबर बना दिया। वही बुधवार को सुबह करीब आठ बजे पास में ही पांच मीटर रास्ता धंस गया है। इसके चलते खतरा बढ़ गया है।वहीं ईदगाह जाने वाले रोड पर पहले ही डाट नाला धंसने के कारण सड़क बैठ गयी है और रास्त बंद है। बारिश के कारण काम नहीं हो पाया। कोई मजदूर गड्ढे में जाने को तैयार नहीं है । वही चमनगंज में झड़े वाले चौराहे पर सड़क धंसी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular