दैनिक जागो वर्ल्ड!सोनभद्र

सोनभद्र में बुधवार को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक युवती और एक विवाहिता का शव पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इन मौतों की जांच शुरू कर दी है।जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बुधवार को विवाहिता व युवती का शव संदिग्ध परिस्थतियों में पेड़ पर दुपट्टे और साड़ी के फंदे से लटकता मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमिया टोला नवाडीह में 18 वर्षीय खुशबू मंगलवार की शाम किसी काम से घर से बाहर निकली। फिर काफी देर तक वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने सोचा, किसी रिश्तेदार के घर गई होगी, लेकिन जब बुधवार सुबह तक कोई पता नहीं चला।

काफी तलाश के बाद उसका शव घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर बबुल के पेड़ से दुपट्टा के सहारे लटकता मिला। खुशबू चार बहनों में से तीसरे नंबर पर थी। एक साल पहले कक्षा आठ तक पढ़ाई कर घर में ही रह रही थी।उधर, चोपन थाना क्षेत्र के पनारी ग्राम पंचायत के टोला परासपानी में स्थित मायके में 25 वर्षीय विवाहिता शिवकुमारी का शव महुआ के पेड़ से साड़ी के सहारे लटकता मिला। वह रक्षाबंधन पर अपने ससुराल बेलहत्थी के टेडिहवा टोला से मायके आई थी। पिता की तबियत खराब होने पर वह यहां रूक गई थी।बुधवार की सुबह करीब 10 बजे मायके के घर के बगल से लगभग 150 मीटर दूरी पर उसका शव मिला। स्वजन ने बताया कि मृतका के पिता कल शाम को इलाज करवाकर घर आए थे। शिवकुमारी मंगलवार को रात में खाना खाकर अपने मां के साथ सो गई थी। वह कब घर से निकल गई किसी को पता नहीं चला। उसके एक भी बच्चा नहीं था। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही है।
