Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshयमुनानगर में राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन, MP वरुण मुलाना समेत...

यमुनानगर में राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन, MP वरुण मुलाना समेत 47 कांग्रेसी हिरासत में लिए; डेढ़ घंटे बाद रिहा

 दैनिक जागो वर्ल्ड!यमुनानगर

हरियाणा युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी पर एफआईआर, छात्रों पर लाठीचार्ज और जातिगत भेदभाव के विरोध में यमुनानगर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।राहुल गांधी पर दर्ज एफआइआर, छात्रों पर लाठीचार्ज और जातिगत भेदभाव के विरोध में बुधवार को हरियाणा युवा कांग्रेस ने भाजपा कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया। सेक्टर-17 स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे लोकसभा सांसद वरुण मुलाना समेत 47 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। फर्कपुर थाने से करीब डेढ़ घंटे बाद सभी को छोड़ दिया गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व सांसद वरुण मुलाना और हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने भाजपा कार्यालय को जाते तीनों रास्तों पर बैरिकेड लगाए थे।प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर कार्यालय के गेट तक पहुंच गए। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद पुलिस ने सांसद समेत प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। दो वाहनों में थाना फर्कपुर ले गई। पुलिस ने भाजपा कार्यालय का गेट भी बंद कर दिया था। सांसद वरुण मुलाना ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना हर नागरिक का अधिकार है। युवा कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular