दैनिक जागो वर्ल्ड !गोरखपुर

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 उत्कृष्ट शिक्षकों को ‘राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025’ और ‘मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार-2025’ से सम्मानित किया। पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न, ₹25,000 और राज्य स्तरीय विजेताओं को सेवानिवृत्ति आयु में विस्तार व मुफ्त यात्रा जैसी सुविधाएं मिलीं।शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 81 उत्कृष्ट शिक्षकों को ‘राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025’ एवं ‘मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार-2025’ से सम्मानित कर रहे हैं।

समारोह में बेसिक शिक्षा विभाग के 61 और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 20 शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है, जिनमें 33 महिला शिक्षिकाएं भी शामिल हैं।पुरस्कार के तहत प्रत्येक शिक्षक को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और ₹25,000 की सम्मान राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु सीमा में 2 वर्ष का विस्तार दिया गया है और उन्हें यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में प्रतिवर्ष 4,000 किलोमीटर तक निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
