Sunday, September 6, 2026
HomeNation WisePunjabPU को बनाना है देश की टाॅप यूनिवर्सिटी, पंजाब-हरियाणा करेंगे सहयोग; प्रशासक ने...

PU को बनाना है देश की टाॅप यूनिवर्सिटी, पंजाब-हरियाणा करेंगे सहयोग; प्रशासक ने उपराष्ट्रपति के समक्ष रखी बात

दैनिक जागो वर्ल्ड !पंजाब-हरियाणा

चंडीगढ़ के प्रशासक ने उपराष्ट्रपति और पीयू के चांसलर सीपी राधाकृष्णन से पंजाब यूनिवर्सिटी को एक वर्ष में देश की शीर्ष यूनिवर्सिटी बनाने की अपील की है। कहा कि पंजाब और हरियाणा भी हरसंभव सहयोग देने को तैयार हैं।

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल रही राजनीतिक बहस के बीच शुक्रवार को पीयू के भविष्य को लेकर नई बात सामने आई। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने उपराष्ट्रपति एवं पीयू के चांसलर सीपी राधाकृष्णन से विश्वविद्यालय पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

RELATED ARTICLES

Most Popular