Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttarakhandउत्तराखंड के वीरान होते गांवों में पलायन का दर्द, घायल वृद्धा को अस्पताल...

उत्तराखंड के वीरान होते गांवों में पलायन का दर्द, घायल वृद्धा को अस्पताल पहुंचाने के लिए बमुश्किल मिले कंधे

दैनिक जागो वर्ल्ड !उत्तराखंड

गणाईगंगोली के पभ्या गांव में पलायन के कारण 70 वर्षीय घायल वृद्धा को अस्पताल पहुंचाने के लिए युवा नहीं मिले, जो पहाड़ में बुनियादी सुविधाओं के अभाव और वीरान होते गांवों की त्रासदी को दर्शाता है। यह घटना दर्शाती है कि कैसे रोजगार और सुविधाओं की कमी से गांव खाली हो रहे हैं, जहां अब केवल बुजुर्ग ही संघर्ष कर रहे हैं।

 पहाड़ में पलायन का दर्द और बुनियादी सुविधाओं का अभाव किस कदर जानलेवा बन चुका है, इसका जीता-जागता उदाहरण गणाईगंगोली तहसील का पभ्या गांव है।रोजगार और सुविधाओं की तलाश में गांवों से युवाओं का इस कदर पलायन हुआ है कि अब संकट के समय बीमार और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए चार कंधे तक नसीब नहीं हो रहे हैं। पभ्या गांव की एक 70 वर्षीय घायल वृद्धा की जान भी तब आफत में पड़ गई, जब उन्हें डोली में ले जाने के लिए गांव में पर्याप्त युवा ही नहीं मिले।

RELATED ARTICLES

Most Popular