Sunday, September 6, 2026
HomeNation WisePunjabगजब! पंजाब में रोडवेज बस ही चुरा ले गए चोर, 21 KM...

गजब! पंजाब में रोडवेज बस ही चुरा ले गए चोर, 21 KM दूर ईंटों पर टिकी मिली; चारों टायर और बैटरियां गायब

दैनिक जागो वर्ल्ड ! पंजाब

लुधियाना में चोरों ने पीआरटीसी की एक बस को फिल्मी अंदाज में चुरा लिया। बस 21 किलोमीटर दूर ईंटों पर खड़ी मिली, जिसके टायर, बैटरियां और अन्य कीमती सामान गायब थे लुधियाना में चोरों ने बस चोरी की ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है। बस स्टैंड डिपो के सामने पार्किंग में खड़ी पीआरटीसी की टाप माडल बस को चोर उड़ा ले गए।।

अगले दिन बस शहर से करीब 21 किलोमीटर दूर ढट्ट गांव के पास ईंटों के सहारे खड़ी मिली। चोर बस के टायर, दोनों बैटरियां और अन्य कीमती सामान निकालकर ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।बस चालक के मुताबिक, 28 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे एक बोलेरो पिकअप पार्किंग के पास आकर रुकी। इसमें सात से आठ लोग सवार थे। आरोपी करीब दो घंटे तक वहां बैठे रहे और रेकी करते रहे।तारें तोड़कर स्टार्ट की बसइसके बाद उन्होंने बस के स्टार्टिंग स्विच की तारें तोड़कर वायरिंग के जरिए बस को डायरेक्ट स्टार्ट किया और लेकर फरार हो गए। चालक के अनुसार, बस को इस तरह स्टार्ट करने के लिए उसके सिस्टम और वायरिंग की तकनीकी जानकारी होना जरूरी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular