Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshगोरखपुर में प्रदर्शनी के बाद कर्मचारियों में खूनी संघर्ष: नशे में जमकर...

गोरखपुर में प्रदर्शनी के बाद कर्मचारियों में खूनी संघर्ष: नशे में जमकर चले लात-घूंसे, युवक की मौत; एक गिरफ्तार

दैनिक जागो वर्ल्ड!गोरखपुर

गोरखपुर के खजनी में प्रदर्शनी बंद होने के बाद कर्मचारियों के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने एक आरोपी शिवम कौशल को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।थाना खजनी क्षेत्र के कोटही माता मंदिर के पास शनिवार देर रात प्रदर्शनी बंद होने के बाद कर्मचारियों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। नशे की हालत में कर्मचारियों ने आपस में जमकर मारपीट की। इस दौरान जिला मैनपुरी निवासी 28 वर्ष विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, 5 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे कोटही माता मंदिर के पास लगी प्रदर्शनी बंद हो चुकी थी। इसके बाद प्रदर्शनी में काम करने वाले कुछ कर्मचारी आपस में बैठकर खाना-पीना कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि नशे की हालत में कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular