Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseJharkhandमंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर झारखंड में राजकीय शोक, 2 दिन...

मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर झारखंड में राजकीय शोक, 2 दिन तक आधा झुका रहेगा तिरंगा

दैनिक जागो वर्ल्ड !झारखंड

झारखंड के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर 6 और 7 सितंबर को राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और 7 सितंबर को सभी सरकारी कार्यालय व स्कूल बंद रहेंगे।झारखंड में कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर 6 और 7 सितंबर को राजकीय शोक की घोषणा की गई है। मंत्रिमंडल एवं समन्वय विभाग ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। राजकीय शोक के दौरान जिन भवनों नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वहां राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।

इस दौरान सात सितंबर को राज्य सरकार के सभी कार्यालय, स्कूल आदि बंद रहेंगे। छह एवं सात सितंबर को कोई राजकीय समारोह आयोजित नहीं होगा।सुदिव्य कुमार का देहांत रविवार सुबह हार्ट अटैक से 56 साल की उम्र में अस्पताल में हुआ। उनके पास पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग के साथ नगर विकास और उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular