दैनिक जागो वर्ल्ड !सितारगंज

बरेली-पीलीभीत-सितारगंज हाईवे के चौड़ीकरण के बाद लभेड़ा टोल प्लाजा को पीलीभीत से आगे स्थानांतरित किया जाएगा, जिससे बरेली-पीलीभीत मार्ग टोल मुक्त हो जाएगा।बरेली से पीलीभीत के बीच में लभेड़ा में टोल प्लाजा है। वर्तमान में बरेली-पीलीभीत-सितारगंज हाईवे का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण हो जाने के बाद लभेड़ा से टोल प्लाजा हटा दिया जाएगा।

यह टोल प्लाजा पीलीभीत के आगे स्थापित किया जाएगा। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर एनएचएआई ने इसे हटवाने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे परिवहन मंत्रालय की स्वीकृति मिल गई है। सितारगंज हाईवे बन जाने पर बरेली से पीलीभीत आने-जाने में टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा।
