दैनिक जागो वर्ल्ड !हल्द्वानी

हल्द्वानी के भुजियाघाट में दोस्तों संग पार्टी करने गया 17 वर्षीय आदित्य टम्टा गधेरे में बह गया। पुलिस और दमकल की टीम ने गौला बैराज तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका।भुजियाघाट में दोस्तों के साथ पार्टी करने पहुंचा एक किशोर गधेरे में बह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ कई किलोमीटर तक तलाश की, लेकिन देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका।

पुलिस के अनुसार रामपुर रोड टीपीनगर निवासी 17 वर्षीय आदित्य टम्टा पुत्र अशोक टम्टा शनिवार को रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ पार्टी करने निकला था। समूह में सात लोग थे, जो भुजियाघाट के पास एक गधेरे में नहाने लगे।बताया जा रहा है कि अचानक पानी बढ़ने लगा तो साथियों ने आदित्य को बाहर आने के लिए कहा। बाहर निकलने के लिए आगे बढ़ते समय उसका पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में जा गिरा और तेज बहाव के साथ बहता चला गया। साथियों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया।
