दैनिक जागो वर्ल्ड !उत्तराखंड

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में बिना मान्यता के चल रहे दो मदरसों को प्रशासन ने सील कर दिया है। यह कार्रवाई उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है, जिसमें अब तक हल्द्वानी में चार मदरसे सील हो चुके हैं।जागराण संवाददाता, हल्द्वानी। बगैर मान्यता अवैध रूप से चल रहे मदरसों के विरुद्ध् कार्रवाई को लेकर शनिवार शाम प्रशासन की टीम बनभूलपुरा क्षेत्र पहुंच गई। इसके बाद शनिबाजार रोड और इंदिरानगर क्षेत्र में जांच के बाद दो मदरसों को सील कर दिया गया।

हल्द्वानी में अभी तक चार मदरसों पर कार्रवाई हो चुकी हेै। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि अवैध संचालन पर आगे भी कार्रवाई होगी।उत्तराखंड के सभी जिलों में अवैध रूप से संचालित मदरसों की जांच के बाद कार्रवाई का दौर जारी है। संचालन के लिए उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम के तहत अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण व शिक्षा विभाग में पंजीकरण जरूरी है।
