Sunday, September 6, 2026
HomeNational Newsसिक्किम: मंगन में भूस्खलन से तीस्ता और च्याकोङ नदी का प्रवाह प्रभावित,...

सिक्किम: मंगन में भूस्खलन से तीस्ता और च्याकोङ नदी का प्रवाह प्रभावित, नागा-तोंसा मार्ग की कटिंग का बड़ा हिस्सा ढहा

दैनिक जागो वर्ल्ड !सिक्किम

उत्तरी सिक्किम के मंगन जिले में हुए बड़े भूस्खलन से तीस्ता और च्याकोङ नदियों का प्रवाह आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है उत्तर सिक्किम के मंगन जिले में शनिवार देर रात से रविवार सुबह के बीच हुए बड़े भूस्खलन से तीस्ता और च्याकोङ नदियों का प्रवाह प्रभावित हुआ है।भस्खलन नागा वन क्षेत्र में नए नागा-तोंसा मार्ग की सड़क कटिंग के ऊपर, थेंग सुरंग के सामने च्याकोङ नदी के ऊपरी हिस्से में हुआ। यह स्थान ओसी भीर के सामने तीस्ता और च्याकोङ नदियों के संगम के पास स्थित है।।

भूस्खलन के कारण पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे आ गया, जिससे दोनों नदियों के प्रवाह में आंशिक रुकावट पैदा हुई। कुछ समय के लिए तीस्ता नदी का प्रवाह भी प्रभावित हुआ।हालांकि, फिलहाल तीस्ता का पानी सामान्य रूप से बह रहा है। भूस्खलन के बाद तीस्ता और च्याकोङ दोनों नदियों में पानी जमा हुआ है, लेकिन दोनों का प्रवाह पूरी तरह बंद नहीं हुआ है।अब तक किसी व्यक्ति की मौत या घायल होने की सूचना नहीं है। भूस्खलन से संपत्ति को कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से मौके की स्थिति और संभावित नुकसान का विस्तृत जायजा लिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular