Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshहापुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, ओला कैब की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में...

हापुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, ओला कैब की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में महिला की मौत

दैनिक जागो वर्ल्ड !हापुड़

हापुड़ में NH-9 पर वैठ मोड़ फ्लाईओवर पर ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से ओला कैब टकरा गई। इस हादसे में कैब सवार 59 वर्षीय महिला बीना की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य दो को मामूली चोटें आईं।हापुड़ में एनएच-9 पर वैठ मोड़ चौकी के ऊपर फ्लाईओवर पर शनिवार की रात ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से ओला कैब टकरा गई। हादसे में कार सवार 59 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि चालक और उसकी बेटी को मामूली चोटें आईं।

वहीं, उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, मैनपुरी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र के गांव गढ़ी छतरी का अमित पुत्र सतीश ओला कैब चलाता है।वह बरेली व वर्तमान में नोएडा सेक्टर-27 में रहने वाली बीना पत्नी अमरनाथ अपनी बेटी सौम्या के साथ दवाई लेने गई थीं। दवाई लेने के बाद तीनों कैब से नोएडा लौट रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular