दैनिक जागो वर्ल्ड !चंदौली

पीडीडीयू जंक्शन पर महानंदा एक्सप्रेस में पेंट्रीकार कर्मियों ने एक वेंडर को शौचालय में बंद कर पीटा और उसके साथी पर गर्म तेल फेंका, जिससे वह झुलस गया। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर कुछ कर्मियों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।। पीडीडीयू जंक्शन पर शनिवार रात डाउन महानंदा एक्सप्रेस में पेंट्रीकार कर्मियों की कथित दबंगई से हड़कंप मच गया। आरोप है कि यात्रियों को फास्ट फूड उपलब्ध कराने वाले वेंडर को पेंट्रीकार कर्मियों ने पकड़कर पीटा, फिर ट्रेन के शौचालय में बंद कर दिया।

वेंडर के मोबाइल से सूचना मिलने पर उसे छुड़ाने पहुंचे साथी से भी मारपीट की गई।
