दैनिक जागो वर्ल्ड !समस्तीपुर

समस्तीपुर के मोहनपुर गांव में 13 वर्षीय किशोरी का शव घर के पीछे पेड़ से बरामद हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसमें सौतेली मां से 100 रुपये को लेकर हुई कहासुनी का पहलू भी शामिल है। मथुरापुर टारा पंचायत के मोहनपुर गांव में रविवार को 13 वर्षीय किशोरी का शव उसके घर के पीछे से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।मृतका की पहचान वार्ड 12 निवासी गुंजा पासवान की पुत्री नेहा कुमारी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

स्वजन के अनुसार किशोरी अमरूद के पेड़ से फंदे के सहारे लटकी हुई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्वजन ने शव को पेड़ से उतार दिया था। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।
