Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshमीरजापुर में चार मजदूरों के दबकर मरने के बाद क्रशर संचालक समेत...

मीरजापुर में चार मजदूरों के दबकर मरने के बाद क्रशर संचालक समेत छह नामजद और अज्ञात पर मुकदमा

दैनिक जागो वर्ल्ड !मीरजापुर

मीरजापुर के अहरौरा में एक क्रशर प्लांट के पास ब्लास्टिंग से स्टार्टर कक्ष ढहने से चार श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने खदान मालिक, ब्लास्टिंगकर्ता और क्रशर संचालकों सहित छह नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।अहरौरा के भगौती देई गांव स्थित एसएस रंजन क्रशर प्लांट के पास शनिवार दोपहर जय मां विंध्यवासिनी खदान में ब्लास्टिंग के बाद नीलमा मैसर्स क्रशर प्लांट के डग का स्टार्टर कक्ष ढहने से उसमें बैठे चार श्रमिकों की दबकर मौत हो गई थी।

मृतकों में सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के बड़गवां गांव निवासी दुर्योधन विश्वकर्मा, अशोक गोंड, लालबहादुर बैगा और राकेश गोंड शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular