Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseBiharपुनपुन ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार! पटना-गया रेलखंड पर संकट, 7 सितंबर...

पुनपुन ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार! पटना-गया रेलखंड पर संकट, 7 सितंबर को 10 मेमू रद; कई एक्सप्रेस डायवर्ट

दैनिक जागो वर्ल्ड !पुनपुन

पुनपुन नदी पर पुल संख्या-21 पर जलस्तर बढ़ने के कारण पटना-गया रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। इसके चलते 7 सितंबर को 10 मेमू ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और कई अन्य ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं।जिले के पटना-गया रेलखंड पर पुनपुन नदी के पुल संख्या-21 पर पानी का स्तर बढ़ने के कारण पटना-गया रेलखंड की डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित है।

इंजीनियरिंग विभाग की सलाह के बाद पुल संख्या-21 पर 4 सितंबर की रात से अगले आदेश तक रेल परिचालन निलंबित रखा गया है। इसके चलते रेलवे ने 7 सितंबर को भी 10 मेमू ट्रेनों को रद कर दिया है, जबकि कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular