Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshकाश हेलमेट पहना होता रोशन... मैनपुरी में वाहन ने बाइक सवार चचेरे...

काश हेलमेट पहना होता रोशन… मैनपुरी में वाहन ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को रौंदा, एक की मौत

दैनिक जागो वर्ल्ड !मैनपुरी

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह एक वाहन ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को रौंद दिया। हादसे में 30 वर्षीय रोशन राठौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका भाई आशीष घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बेवर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर रविवार सुबह बाइक सवार चचेरे भाइयों को वहन रौंद दिया। हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि भाई घायल हो गया। इस बीच चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया।

जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया हैं। शव मोर्चरी पर भेज पुलिस ने स्वजन को हादसे की जानकारी दे दी है।बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहा था रोशनफर्रुखाबाद जिले के थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव किसरौली निवासी 30 वर्षीय रोशन राठौर की रिश्तेदारी कस्बा घिरोर में हैं। शनिवार को वह अपने चचेरे भाई आशीष के साथ बाइक द्वारा रिश्तेदारी में गए थे। वहां से दोनों रविवार सुबह घर लौट रहे थे। बिना हेलमेट के बाइक को रोशन चला रहे थे और आशीष पीछे बैठा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular