Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseRajasthanउदयपुर: रेस्टोरेंट के खाने में निकला कॉकरोच, विरोध करने पर टूरिस्ट को...

उदयपुर: रेस्टोरेंट के खाने में निकला कॉकरोच, विरोध करने पर टूरिस्ट को ही पीटा

दैनिक जागो वर्ल्ड !उदयपुर

उदयपुर के एक प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में खाने में कॉकरोच मिलने की शिकायत करने पर अहमदाबाद के एक पर्यटक को रेस्टोरेंट मालिक और कर्मचारियों ने पीट दिया।उदयपुर के एक प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में खाने में कॉकरोच मिलने की शिकायत करने पर अहमदाबाद से आए एक पर्यटक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।रस्टोरेंट के मालिक और कर्मचारियों पर पर्यटक से गंभीर रूप से मारपीट करने का आरोप लगा है। यह घटना शनिवार को धनमंडी पुलिस थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली गेट चौक के पास मीरा रेस्टोरेंट में हुई।पलिस के मुताबिक, पीड़ित पर्यटक की पहचान अहमदाबाद निवासी 35 वर्षीय जयेश पटेल के रूप में हुई है। जयेश अपने परिवार के साथ उदयपुर घूमने आए थे और दोपहर में खाना खाने के लिए मीरा रेस्टोरेंट पहुंचे थे। खाने के दौरान परिजनों को भोजन में कथित तौर पर एक कॉकरोच दिखाई दिया।

जब जयेश पटेल ने इसकी शिकायत रेस्टोरेंट कर्मचारियों से की, तो कर्मचारियों ने कॉकरोच होने से इनकार करते हुए दावा किया कि वह बड़ी इलायची है।कर्मचारियों ने कहा कि वे इसे रसोई में धोकर साबित कर देंगे। इस पर पटेल ने आपत्ति जताते हुए कहा कि बर्तन को किचन में ले जाने से सबूत नष्ट हो सकता है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular